बिजनौर, फरवरी 21 -- स्योहारा। स्योहारा थानाक्षेत्र के गांव मंसूरसराय/पित्थापुर में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव मंसूरसराय/पित्थापुर मंसूर सराय निवासी साबिर दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शाहना घर के बाहर ही परचून की दुकान करती है। उनके घर के पास से नाला निकल रहा है। शुक्रवार शाम साबिर का डेढ़ वर्षीय बेटा जैद घर के बाहर खेल रहा था। शाहना नमाज पढ़ने घर के अंदर चली गई। इस बीच खेलते खेलते जैद नाले में गिर गया। कुछ देर बाद जब शाहना बाहर आई तो उसे जैद नहीं मिला। उसने आसपास भी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने जैद को नाले में तलाशना शुरू किया। कुछ देर में उन्हें जैद नाले में मिल गया। वे आनन फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.