फरीदाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद। बापू नगर निवासी होटल और जिम कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक कारोबारी करीब 28 वर्षीय नरेश का परिवार सीकरी में होटल और जिम चलाता है। शनिवार रात को उन्होंने अपने भतीजे का जन्मदिन मनाया था। वे देर रात तक जन्मदिन पार्टी में शामिल थे। देर रात वहां से घर आकर आकर वे अपने कमरे में चले गए थे। रविवार सुबह करीब 7:00 बजे परिजनों ने देखा कि वे अपनेकमरे में पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक कारोबारी दो बच्चों के पिता थे। उनकी बे...