बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार रात अखाड़ा खेलने के दौरान एक किशोर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। किशोर को आनन फानन में नजदीक के डाक्टर के यहां ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का शव घर ले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं किशोर की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बा रेहड़ निवासी 15 वर्षीय आयुष शर्मा (आशू) पुत्र प्रदीप शर्मा जसपुर के जेनेसिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। वह पढ़ने में काफी होशियार था और खेलकूद में भी उसका रूझान था। आयुष गुरुवार रात घर के नजदीक प्राचीन धर्मशाला शिव मंदिर में अखाड़ा खेलने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.