फतेहपुर, जनवरी 15 -- मलवां। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में सरांय खरगू निवासी राहत अली ने टायर की दुकान खोल रखी है। बुधवार देर रात दुकान का ताला तोड़कर करीब 45 हजार कीमत के टायर चोर चुरा ले गए हैं। राहत अली ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...