बरेली, जनवरी 5 -- नवाबगंज। एक महिला एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से एक फैन हीटर चोरी कर ले गई। जब उसने अपनी दुकान बंद करने के लिए सामान समेटा तो उसे इसकी जानकारी हुई। पड़ोस की दुकान में लगे सीसी कैमरे चेक किए तो उसमें महिला फैन हीटर चोरी कर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कस्बे के बिजोरिया मार्ग पर योगेश इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनकी दुकान के गेट पर इलेक्ट्रानिक सामान रखा था। इसी बीच एक महिला वहां रखा फैन हीटर चोरी कर ले गई। शाम को जब उन्होंने दुकान बंद करने के लिए सामान समेटा तो इसकी जानकारी। उन्होंने अपनी दुकान और पड़ोस की दुकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक महिला उनका फैन हटर चोरी करते हुए दिखाई दी। एक मिनट 49 सेकेंड की इस वीडियो में महिला दुकान के गेट पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.