फरीदाबाद, फरवरी 24 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर के मुख्य बाजार में सर्राफा दुकान से एक महिला और पुरुष सोने के दो कड़े चोरी कर ले गए। घटना 22 फरवरी दोपहर 3:47 बजे की बताई गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दुकान संचालक तरुण सिंगला ने उनकी शहर के मुख्य बाजार में अग्रवाल आभूषण भंडार के नाम से दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान पर 22 फरवरी को एक महिला व पुरुष जेवरात खरीदने के उद्देश्य से आए थे। दोनों आरोपी काले रंग की स्कूटी पर आए थे। उन्होंने करीब 13 ग्राम वजनी दो सोने के कड़े दिखाने को कहे और बातों में उलझाकर पहनकर फरार हो गए। रात में स्टॉक मिलान के दौरान कमी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध कड़े पहनकर जाते दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.