हमीरपुर, फरवरी 1 -- मौदहा। नगर में के मराठीपुरा में एक आफिस में घुस चोर ने वहां रखे हजारों के औजार समेत अन्य सामान पार कर दिया। संचालक ने सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के सहारे चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। मराठीपुरा मुहाल में जिओ फाइबर ऑफिस संचालित है। जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े एक चोर ने घुसकर वहां रखे औजार व लोहे का सामान पार कर दिया। वहां से सामान गायब देख जिओ फाइबर ऑफिस के संचालक रिजवान अली ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। चोर ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किया सभी सामान नगर के कबाड़ी को बेंचा है। फिलहाल पुलिस उस कबाड़ी को भी तलाश रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.