औरैया, जनवरी 2 -- कस्बा बिधूना में दिबियापुर रोड स्थित चंदरपुर तिराहा के पास एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिधूना निवासी पंकज गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी की शाम करीब छह बजे वह चंदरपुर तिराहा के पास एक दुकान से सामान खरीदने गया था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू सेंगर निवासी चंदरपुर तिराहा कस्बा बिधूना ने पीछे से आकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जब पंकज गुप्ता ने गाली देने से मना किया तो गोलू सेंगर ने फंटी से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में पंकज को कई चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में पंकज गुप्ता ने कोतवाली बिधूना पहुंचकर पु...