बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के काली नदी पुल के पास कुछ दबंगों ने एक युवक को रोककर लोहे की रॉड और पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने छह नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में डीएम रोड स्थित रेसकोर्स कॉलोनी निवासी मृदुल शर्मा पुत्र निशांत भूषण शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह 16 फरवरी को बूरा बाजार चौराहे पर सामान लेने गए थे। दुकान बंद होने के कारण वापस लौटने के दौरान काली नदी के पुल पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के आरोपी मोहन चौधरी, मोहित चौधरी, अमित चौधरी, अभि ठाकुर, अरमान मलिक और उनके कुछ अज्ञात साथियों ने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और पेचकस से हमला कर दिया। अचान...