सहरसा, फरवरी 22 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान गली निवासी किराना व्यवसायी विनोद कुमार भगत के घर से करीब तीन लाख रुपये नगद की चोरी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर चोरी के बाद फरार होता दिखाई दे रहा है। पीड़ित गृहस्वामी विनोद कुमार भगत ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर दुकान के पीछे स्थित अपने मकान में परिवार के साथ सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे से दाखिल हुए और दुकान के पीछे वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद गल्ले का ताला तोड़ उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह नींद खुलने पर हुई।घटना की सूचना मिलते ही ...