गंगापार, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना निवासी महेश केसरवानी की घूरपुर बाजार में सब्जी मंडी के सामने मोबाइल बेचने और मरम्मत करने की दुकान है। गुरुवार को दुकान में भीड़ थी दुकानदार ग्राहकों को नया मोबाइल दिखा रहे थे, उसी समय मौका पाकर एक युवक ने महंगा मोबाइल फोन गायब कर दिया। मोबाइल चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...