रामपुर, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। दुकान स्वामी फैजान खान की दुकान से एक युवक मोबाइल देखने के बहाने करीब 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का फोन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैजान खान ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...