कानपुर, जनवरी 19 -- गोविंदनगर पुलिस ने गुजैनी की चाय दुकान में चोरी के आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान महादेव नगर कच्ची बस्ती निवासी अंश के रूप में हुई। उसके पास से दुकान से चोरी की गई सिगरेट की डिब्बी और पान मसाला समेत 5330 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि आठ जनवरी की रात आरोपित ने गुजैनी में रहने वाले राजेश सिंह की टैक्सी स्टैंड के पास स्थित चाय की दुकान में आरोपित ने कुंडा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...