सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निर्मल विहार वर्धमान कॉलोनी निवासी सूरज पाल पुत्र स्वर्गीय सूबे सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राम दमकड़ी के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के निकट उसकी फास्ट फूड की दुकान है। 28 जनवरी की रात किसी अज्ञात चोर ने उसकी दुकान से बैटरा-इनवर्टर और एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.