मिर्जापुर, जनवरी 10 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासी एक छात्र शनिवार को सर्प के डंस लेने से अचेत हो गया। उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में कराया गया। क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासीअखिलेश कुमार मौर्य(18) थाना क्षेत्र के अनंती देवी इंटर कॉलेज में नैतिक शिक्षा का पेपर देने के लिए गया हुआ था। विद्यालय पहुंचने पर छात्र के पास पेन नहीं होने पर कॉलेज के बगल में हनुमान मंदिर के पास मौजूद दुकान पर पेन खरीदने के लिए गया। वह जैसे ही दुकान पर पहुंचा तभी बगल से निकल कर सर्प ने छात्र को डंस लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्र के घर सूचना दी। परिजनों तत्काल स्कूल पहुंच कर छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां पर डॉ रीना सिंह ने उपचार किया। डॉ रीना सिंह ने बताया कि एहतियात के तौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.