फतेहपुर, अप्रैल 17 -- विजयीपुर। भूख बड़ी जालिम होती है, वह न किसी की उम्र देखती है और न मजबूरी समझती है। वह तड़पाना शुरु कर देती है। भूखे को फिर कुछ दिखता नहीं, उसे पेट की आग शांत करने के लिए अन्न की जरूरत होती है लेकिन घर में फांका पड़ा हो तो चोरी से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही एक मामला किशनपुर में आया जहां भूख से व्याकुल मासूम बच्चों ने पड़ोस की परचून की दुकान से चोरी की। जिन्हें दुकानदार ने पकड़ लिया और थाने ले आया। जहां बच्चों की हालत देख पुलिसकर्मियों का भी दिल पसीज गया। किशनपुर कस्बे के मंडी चौराहा पर एक परचून की दुकान है। जो गुरुवार बंद थी। दोपहर में दुकानदार अचानक से दुकान में पहुंच गया। जहां एक पांच साल और एक छह साल के मासूम भाई दुकान में रखे नमकीन बिस्कुट एक एक पैकेट चोरी कर रहे थे। दुकान मालिक ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.