अररिया, जनवरी 14 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के बस स्टैंड के समीप किराना दुकान व सटे चाय नास्ते की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने टिन का चदरा काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।वहीं खरहैया बस्ती स्थित एक गल्ला दुकान का छत का चदरा काट कर करीब दो लाख रुपये की चोरी कर ले गया है। घटना को लेकर किराना दुकानदार व गल्ला व्यवसायी ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।किराना दुकान के मालिक श्याम कुमार जायसवाल व चाय नास्ते की दुकानदार सुनील गुप्ता ने नगर थाना में संयुक्त रूप से आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने कहा है कि रोज की तरह वह सोमवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए और मंगलवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि चाय नास्ते के बगल से टिन का चदरा कटा हुआ है और दुकान से नगदी, काजू, किसमिस,सिगरेट सहित अन्य सामग्री गायब है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.