बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। दुकान पर सामान लेने गए युवक को दबंगों ने घर तक दौड़ाकर पीटा। इस मामले में थाना कैंट में तीन नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट की गंगानगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अक्षत प्रताप सिंह 25 दिसंबर की शाम मोहल्ले में ही मनोज गुप्ता की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर अंश यादव उर्फ गुल्लू ने अक्षत से गालीगलौज कर मारपीट की, जो दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है। उनका बेटा वहां से बचकर भागा तो अंश यादव ने अपने साथी सावंत सिंह, अशित सक्सेना और अन्य के साथ उसे घर तक दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने घर के सामने भी अक्षत के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...