वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पाण्डेयपुर स्थित एके ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार महिला को कैण्ट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार महिला शीला देवी मिर्जापुर के नारायनपुर थाना क्षेत्र के सिकिया की रहने वाली है। गत 27 जनवरी को पाण्डेयपुर स्थित एके ज्वेलर्स की दुकान पर गहने खरीदने के बहाने पहुंची थी। महिला ने मौके का फायदा उठाकर सोने-चांदी के गहने चुरा लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...