नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, का. सं.। पूर्वी जिला पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों ने बीते शुक्रवार को बंसल स्वीट्स के पास वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों शेन आलम उर्फ माजिद, प्रिंस उर्फ सन्नी, हिमांशु उर्फ गुंडी और तनुज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 53 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा नोएडा में रहते हैं। वह पटपड़गंज में पेस्ट्री की दुकान के चलाते हैं। वह शुक्रवार को कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और चाकू की नोक पर कार लूटकर भाग निकले। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की लोकेशन संजय झील मेट्रो स्टेशन के पास मिली। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि लूट...