प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव निवासी युवराज गुप्ता ने गांव में दुकान खोल रखी है। वह सुबह दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव के सात लोग उसकी दुकान पर आए। आरोप है कि उसे मारापीटा। इससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...