शामली, फरवरी 14 -- शहर के मोहल्ला मलूकशाह गांधी चौक निवासी एक व्यापारी ने अपनी दुकान को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर स्वयं एवं अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीडित ने कुछ लोगों पर झूठे मुकदमों में फंसाने और दुकान खाली कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। व्यापारी संजीव बंसल पुत्र स्व. राजेन्द्र बंसल ने भेजे पत्र में बताया कि उनकी माता द्वारा वर्ष 1995 में पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से गांधी चौक में दुकान खरीदी गई थी। बाद में वर्ष 2020 में पंजीकृत वसीयत के आधार पर वह उक्त संपत्ति के स्वामी बने और वर्तमान में उसी दुकान में अग्रवाल गारमेन्ट्स के नाम से व्यापार कर रहे हैं। लेकिन फरवरी 2025 में कुछ लोगों द्वारा दुकान पर हस्तक्षेप करते हुए बेदखल करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में ...