प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी विजय कुमार की किराने की दुकान है। शुक्रवार रात उसके बड़े पिता भागीरथी ने उसे फोन कर बताया कि उसकी दुकान में खटपट की आवाज आ रही है। वह पहुंचा तो देखा पीछे की दीवार में सेंध कटी थी। वहां पहुंचने पर एक युवक दुकान के पीछे का दरवाजा खोलकर भागने लगा। टार्च की रोशनी में देखा तो वह देल्हूपुर के ही सराय राजा गांव का रहने वाला राजकुमार उर्फ गुड्डू था। उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। बाद में दुकान में जाकर देखा तो आठ हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया। इसके बाद एसआई मार्कंडेय सिंह यादव ने आरोपी को हरिहर पुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 7160 रुपये बरामद कर उसका चालान कर दिया।

हिंदी ...