बक्सर, फरवरी 9 -- पेज तीन के लिए ----- सनसनी धनसोई बाजार में रविवार की रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम चोरी की घटना में मामला दर्ज कर पुलिस कर रही घटना की जांच फोटो संख्या 25 कैप्शन - सोमवार को धनसोई में चोरी के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ व खड़े पुलिसकर्मी। राजपुर, एक संवाददाता। धनसोई बाजार में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों द्वारा आभूषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते रविवार देर रात की है। अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहरी दीवार में सेंधमारी कर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसाईयों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है। व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी हासिल की। जानकारी के अ...