देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बघारायडीह गांव में दुकान में अपराधियों ने लूटपाट की और विरोध करने पर दुकानदार को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 75 वर्षीय वृद्ध कुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बतायी है। वृद्ध के परिजनों ने बताया कि दुकान में सोए थे। उस दौरान अपराधी दुकान में घुसे लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी वृद्ध को होने पर विरोध किया तो बदमाश के कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला सुनकर घरवाले व आसपास के लोग जमा होने लगे। उसे देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में जुटी है। घायल के पुत्र दीपक यादव ने बताया कि कितने की लूट हुई है का आकलन नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.