बिजनौर, दिसम्बर 15 -- परचून की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 40 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। धामपुर रोड स्थित वीके काम्प्लेक्स में सुयश अग्रवाल की परचून की दुकान है। रविवार शाम को बराबर की दुकान में आकर अचानक गैस सिलेंडर की लीकेज से आग लग गई। आग की उठी लपटों से सुयश अग्रवाल की दुकान में रखा काफ़ी सामान जल गया। व्यापारी के अनुसार दुकान में आग लगने से करीब चालीस हजार की नगदी और अन्य सामान सहित एक लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। वही व्यापारी व अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। आसपास के दुकानदारों व लोगों ने एकत्रित होकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.