गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। टीडीएम तिराहा के समीप स्थित सनसाइन लिथियम इन्वर्टर बैटरी की दुकान में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान के भीतर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन गोलघर को सुबह करीब 8:55 बजे सूचना मिली कि दुकान के अंदर बने एक कमरे में रखे कबाड़ में आग सुलग रही है। इसके बाद दमकलकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर फायर इंजन की मदद से पंपिंग कर आग बुझाई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से वह दुकान के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। बताया जा रहा है कि दुकान पवन भगत की है। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.