मधुबनी, सितम्बर 4 -- बिस्फी निप्र। खैरीबांका स्थित एक पान सह जेनरल स्टोर्स की दुकान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसके कारण दुकान का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। दुकान में करीब पचास हजार रूपये मूल्य का सामान रखा हुआ था। दुकानदार धर्मेन्द्र साह जो कि भाजपा के प्रखंड मंत्री भी है बताया कि रात के डेढ़ बजे सूचना मिली की दुकान में आग लगी है। जबतक घर से आता दुकान जल कर राख हो गया था। धर्मेन्द्र साह पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध औंसी थाने में सनहा दर्ज किया गया है। भाजपा के स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने धर्मेन्द्र साह की दुकान जलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कारवाई करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...