लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- गांव हजरतपुर में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने दुकान में बंद कर जमकर युवक की पिटाई कर दी। चीख पुकार मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव हजरतपुर निवासी रामनिवास ने अपने मकान की जगह कब्जा करने का विरोध किया जिस पर पड़ोसी सुभाष निषाद, संजय, चंद्रमा, शिववचन, और ओमपाल धोखा देकर अपनी दुकान के भीतर बुला लिया और उसमें बंधक बनाकर सभी ने एक राय होकर लात घूसों से पिटाई करने से बेहोश होकर पडा रहा। पड़ोसियों द्वारा ललकारने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए, जिसकी शिकायत डायल 112 पर देने से सहायता न मिलने पर कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...