मथुरा, जनवरी 19 -- थाना कोसीकलां पुलिस ने गांव शाहपुर स्थित एक दुकान पर सोमवार सुबह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस के अवैध रुप से पशु कटान करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध कटा हुआ करीब 75 किलोग्राम मीट, कटान में प्रयुक्त बांक, बडा छुरा,मीट बिक्री को रखा इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। दोनों आरोपियों का पशु क्रूरता अधिनियम व अवैध कटान के आरोप में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राजकमल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से पुलिस को गांव शाहपुर में दुकान पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस के मीट बेचने और पशु कटान की शिकायत मिल रही थी। सोमवार सुबह उप निरीक्षक विपिन कुमार, राम रहीश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सूचना पर पुलिस टीम ने सुबह करीब सवा सात बजे गांव शाहपुर स्थित ए...