नरसेना (बुलंदशहर), अगस्त 19 -- बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव के मांजरा मढैया खुर्द निवासी युवक ने दुकान में निकले सांप को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया। रास्ते में सांप ने युवक को डस लिया। सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिंदा होने के आस में युवक का शव नहर के पानी में डाल दिया। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। ऊंचागांव के मांजरा मड़ैया खुर्द निवासी धीरज (30 वर्ष) पुत्र भोलू सोमवार की देर शाम को बाजार से सामान लेने के लिए गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जब धीरज बाजार से लौट रहा था तभी कस्बे की एक दुकान में सांप निकल आया। जिसको देखकर दुकानदारों की भीड़ एकत्र हो गई। धीरज ने मौके पर एकत्र भीड़ को अलग करते हुए सांप को पकड़ लिया और अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.