सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर दुकान में चोरी करने और धमकी देने के मामले में छह नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में नाजिया बानो पत्नी सफाद खान गणेशपुर कैथौली ने बताया है कि उसके पति ने गोसाईगंज बाजार में किराए पर कमरा ले रखा था। जिसमें उसके पति ने जनसुविधा केंद्र और कास्मेटिक और अन्य संबंधित दुकान कर रखी थी। आरोप है कि तीन वर्ष पहले जून माह में रंजीत जायसवाल ने दुकान का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया। जिसमें करीब तीस लाख का सामान था। जब पीड़ित ने सम्बंधित मुकदमा न्यायालय में किया तो 30 अक्टूबर 2025 को रंजीत जायसवाल, सतीश, महेंद्र, इसरार खान सहित 10 लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान और नगदी उठा ले गए।...