प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कांधरपुर बाजार में रविवार रात इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने चोरी के बाद आग लगाने का आरोप लगाया है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी आकाश मौर्या की कांधरपुर बाजार में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। वह रविवार शाम दुकान बंदकर अपने घर चला गया। रात में ही अज्ञात लोगों ने चोरी करने के बाद उसकी दुकान में आग लगा दी। इससे उसकी दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। दुकान के अंदर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा था और दुकान में रखा इनवर्टर, बैटरी और अन्य कीमती सामान भी गायब था। जला हुआ पार्ट भी मौके पर नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने कीमती सामान चो...