लखनऊ, फरवरी 7 -- काकोरी कस्बा में शुक्रवार रात चोरों ने गुमटी से चोरी करने के बाद आग लगा दी। पड़ोसी ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। दुकान में आग लगने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। तब तक सब राख हो गया था। पीड़ित ने काकोरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत काकोरी के हाता हजरत साहब मोहल्ला निवासी मोइनुद्दीन ने बताया कि तकिया शरीफ के पास परचून की गुमटी है। वह शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। देर रात चोरों ने गुमटी के पीछे का हिस्सा काटकर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी। पड़ोसी दुकानदार ने आग लगी देखी तो मोइनुद्दीन को घटना की जानकारी दी। दुकान में आग की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। तबत...