बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच बाजार में साड़ी कला के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 50 हजार रुपये नकद के साथ दो दर्जन एंड्रॉयड मोबाइल फोन चुरा लिए। यह दुकान स्थानीय व्यापारी अरविन्द कुमार की है। चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे को निशाना बनाया और ताला तोड़कर आसानी से अंदर प्रवेश कर माल लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित अरविन्द कुमार ने तुरंत टिनिच पुलिस चौकी, यूपी 112 और गौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के सुरागों की छानबीन कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.