हाथरस, जनवरी 7 -- कोतवाली चंदपा क्षेत्र के माता तारागढ़ के निकट दुकान से रूपये चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ लिया। दुकान स्वामी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सादाबाद के आनंद नगर निवासी रवि गोस्वामी पुत्र स्व किशन गोस्वामी की चंदपा के मां तारागढ़ मंदिर के निकट कान के टोवर की दुकान है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब वो दुकान पर मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति ने नजर हटते ही करीब 11 सौ रुपये पार कर लिए। रूपये पार करते समय दुकानदार ने व्यक्ति को देख लिया। आरोपी को पकड़कर रवि गोस्वामी व उसका साथी कोतवाली चंदपा पहुंच गया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र मुहम्मद असगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.