औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी अबू खालिद ज्या के बयान पर दर्ज हुई है। प्राथमिकी में मो. जलालुद्दीन उर्फ मुन्ना एजेंट, मो. जहांगीर उर्फ आरजू, मो. दानिश उर्फ मिन्नत, मो. अफसर को अभियुक्त बनाया है। प्राथमिकी में कहा है कि उक्त सभी लोग उनकी दुकान पर आए और लूटपाट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी गई। दुकान में घुसकर 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पूर्व में भी दो लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...