महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा कस्बे में ब्लाक के सामने केयर प्लस फार्मा एंड क्लीनिक नामक दुकान में रविवार को दोपहर में कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ वहां बैठे एक युवक को बुरी तरह से मारा-पीटा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुकान मालिक इमामुद्दीन की तहरीर के अनुसार रविवार को वह दुकान पर अपने भतीजे आशिफ को बैठा कर किसी काम से गया था। मौका देखकर रंजीत सिंह, आदित्य शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, रितेश व विक्कू आदि लोग दुकान में गाली-गलौज करते हुए घुस आये और तोड़फोड़ करते हुए उसके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना देख मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.