नोएडा, जनवरी 6 -- रबूपुरा। फलैदा गांव निवासी हरिलाल गांव में ही फॉर्म हाउस के पास परचून और स्टेशनरी की दुकान चलाता है। वह पांच जनवरी की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन जब दुकान पर आया तो दुकान के शटर का ताला टूटा था और दुकान से करीब आठ हजार रुपये और अन्य सामान गायब था। पास में मौजूद सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उसने बदमाशों को पहचान लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...