प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- कस्बे में रायपुर रोड पर बैट्री की दुकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़कर सड़क पर बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चोरी की घटना के साथ ही पिटाई करने वालों पर भी केस दर्ज किया है। पट्टी कस्बे में रायपुर रोड निवासी राधेश्याम वर्मा घर के पास ही बैट्री की दुकान चलाता है। वह गुरुवार रात करीब आठ बजे दुकान बंदकर घर चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अंदर आहट मिली। राधेश्याम दुकान पहुंचा और कई व्यापारी भी आ गए। रैक के ऊपर एक युवक छिपा मिला। लोगों ने उसे उतारकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े फट गए। भीषण ठंड में उसे सड़क पर गिराकर डंडे बरसाए गए। हालांकि बाद में पुलिस के हवाले कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.