मुंगेर, मई 5 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। बैजनाथपुर सोनवर्षा मुख्य मार्ग बैजनाथपुर गोदाम टोला के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में धक्का मारते घुस गया। जिसस वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला की ट्रक के धक्का से मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य राहगीर भी घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। । जानकारी अनुसार बैजनाथपुर निवासी स्व. जय नारायण शर्मा की पत्नी 84 वर्षीय उर्मिला देवी अपने घर से जैसे ही बाहर निकल रही थी। उसी क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक उसे कुचलते एक दुकान में जोरदार धक्का मारते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर ही उर्मिला देवी की मौत हो गई। वही बैजनाथपुर निवासी मंगल चौधरी राहगीर जो चौक पर किसी सामान लेने के लिए जा रहा था वह भी इस घटना में घायल हो गया है। जिसका इलाज करवाया जा रहा है। वही...