सहारनपुर, फरवरी 4 -- दुकानदार की गैरमौजुदगी का फायदा उठाकर चोरों ने पेस्टिसाइड की महंगी दवाइयों का बैग चुरा ले गये। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते चोर साफ दिखाई दे रहे है हालांकि हिन्दुस्ताना वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अमित के अनुसार वह दुकान खुली छोडकर लगभग सवा तीन बजे पानी पीने गया था। वापस लौटा तो पेस्टिसाइड की कुछ दवाइयां कम मिली। सीसीटीवी कैमरे में कैद एक बाइक पर सवार दो लोग दुकान के आगे आते हैं। एक व्यक्ति ने दुकान के अंदर गया, उसने पहले अखबार पढने की नौटंकी की, फिर वह कुछ देर में हजारों रुपये की पेस्टिसाइड दवाइयां बेग में डालकर पहले से ही तैयार खडे व्यक्ति की बाईक पर बैठकर भागता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। कोतवाली में तहरीर व सीसीटीवी फुटेज देकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.