अमरोहा, मार्च 7 -- दुकान में घुसकर महिला को पीट दिया गया। बचाव में आए उसके दो बेटों के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव बन गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवासी वीरवती की नौनेर अड्डे पर किराना की दुकान है। चार मार्च को वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान उनका नौनेर अड्डा निवासी शफीक और उसके परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शफीक ने अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर वीरवती के साथ मारपीट की। बचाव आए उसके बेटे जयकुमार व रवि को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.