एटा, मार्च 27 -- दुकान में घुसकर आरोपियों ने तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर पीड़ित, पिता पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला गढी निवासी अमित शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मार्च को दुकान पर बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी संतोष शर्मा सहित तीन आरोपियों ने दुकान में आकर तोड़-फोड़ की। मना करने पर पहले पिता की पिटाई की और बाद में पीडित पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर लोगों का आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजा का रामपुर पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.