बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के स्टेशन रोड छावनी में करीब 12 लोगों ने इलेक्ट्रीशियन की दुकान में हमला कर दिया। जमकर तोड़फोड़ की और मालिक तथा नौकर को जमकर पीटा। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीलीकोठी पंजाबी कालोनी निवासी फिरोज खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी को शाम छह बजे वह दुकान में थे। तभी वकील, हरिश, शादाब, सोहेब निवासी प्रेम गली छावनी करीब आठ साथियों के साथ हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज शुरू कर दिया। सामान में तोड़फोड़ की। काउंटर व सामान बाहर फेंक दिया। लाठी मारकर बाइक तोड़ दी। पुलिस को फोन किया तो मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने फिरोज तथा नौकर आसिफ को जमकर पीटा। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कहा कि हमलावर उसकी व भाई मेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.