नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित कोको काउंटी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के भूतल पर बने रेस्टोरेंट में शुक्रवार की दोपहर गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। दुकान में आग से तेज धमाके के साथ गेट पर लगा कांच का शीशा टूट गया। इस बीच आग में दो कर्मचारी समेत चार लोग झुलस गए। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर रेस्टोरेंट में सिलेंडर से गैस लीक होने पर रेगुलेटर में आग लग गई। इसी बीच तेज धमाके के साथ दुकान के बाहर लगा कांच का शीशा टूट कर बिखर गया। दुकान में आग लगने से अंदर मौजूद दो कर्मचारी, एक महिला ग्राहक और उसका बेटा झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा...