रामपुर, जनवरी 29 -- बिलासपुर। चोरों ने एक सेनेटरी एंड हार्डवेयर की दुकान में नकब लगाकर भीतर से दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी मुहम्मद फईम नैनीताल हाईवे स्थित रिलायंस पंप के सामने सेनेटरी एंड हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार बीते बुधवार की रात वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। इसी बीच रात्रि में किसी समय से चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोल दिया और पीछे से दीवार में नकब लगाकर भीतर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखे लगभग पंद्रह हजार की नगदी, मोटर समेत दो लाख रूपये का माल साफ़ करके मौके से फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो भीतर सामान अस्त-व्यस्त में पड़े होने तथा दीवार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.