जमुई, मार्च 20 -- झाझा, नगर संवाददाता दुकान में कार्यरत एक नाबालिग लड़के को श्रम विभाग के धावा दल ने बुधवार को मुक्त कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार, श्रम संसाधन विभाग की ओर से झाझा नगर के सोहजाना चौक के निकट अवस्थित नवाब टायर रिसोल सेंटर में काम कर रहे एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिमा कुमारी की मौजूदगी में उसका अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर बाल सुधार गृह में आवासित कराया गया। संचालक के विरुद्ध न्याय संगत धाराओं के तहत झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बुधवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के नेतृत्व में धावा दल ने सोहजाना में संचालित एक टायर रिसोल सेंटर में छापा मारा और इस 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को काम करते पाया। मौके पर लक्ष्मीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.