किशनगंज, दिसम्बर 23 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के महावीर मार्ग में चाय-नाश्ते की दुकान में ही एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान अनिल मोदक (52) के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। कुछ दिनों से दुकान नहीं चलने से वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनिल मोदक ने दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लगभग चार घंटे तक उसकी खोजबीन की। जब वे दुकान पहुंचे और शटर उठाकर अंदर देखा तो अनिल फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल मोदक के परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.