जौनपुर, जनवरी 9 -- गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के एक किराना की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरा गांव में अवनीश यादव की किराना दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। पीड़ित ने जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों पर आग लगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने राजन यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सुंदर यादव पुत्र केदार यादव और राजन यादव पुत्र सुंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...